राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने अपने विरोधियों पर किया सियासी वार, दी कड़ी नसीहत

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने रूड़की में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। भावना पांडे ने अपने विरोधियों पर सियासी वार करते हुए उन्हें कड़ी नसीहत दी।

भावना पांडे ने अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ बयानबाजी और दिखावे की राजनीति कर रहे हैं, जबकि जनता अब हकीकत जान चुकी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कई मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपने खास अंदाज में विरोधियों पर ईशारों-ईशारों में करारा वार किया।

भावना पांडे ने अपने विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने वाले लोगों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल पायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ईमानदारी से काम करने वाले लोगों को ही पसंद करती है और उन्हें ही अपना समर्थन देती है। भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए ईमानदार कोशिश जरूरी है।

भावना पांडे ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके विरूद्ध साजिश कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे है। दरअसल ये लोग एक तरह से उनका प्रचार ही कर रहे हैं, क्योंकि फलदार वृक्ष पर ही लोग पत्थर मारते हैं। दुनिया की रीत रही है कि जो जितना ईमानदारी से बेहतर कार्य करेगा, लोग उसी की राह में कांटे बिछायेंगे। मगर विरोध करने वाले लोग ये बात जान लें कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और यही जागरूक जनता तुम्हें सब सिखायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *