हरिद्वार। अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात कही गई थी। इस मामले के सामने आते ही एसएसपी के निर्देश पर इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।