एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पदभार किया ग्रहण, आईजी नीलेश आनंद भरणे ने की प्रेसवार्ता

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़े अपराधों के बीच पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया। प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया। आज शनिवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। वहीं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने प्रेसकांफ्रेंस की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम कानून के लिए पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया। 20 आईपीएस को इधर से उधर कर दिया गया है, इनमें आठ जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया।

वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया है, उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा है। वह वर्तमान में चंपावत के एसपी थे, उनकी जगह पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *