देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे।
आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच जारी है। परीक्षा में पास कराने के लिए अभ्यर्थी से 10 लाख रुपये लिए जाते थे।