अमर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर जनसेवी भावना पांडे ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भावना पांडे ने कहा, मां भारती की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, वीरता और साहस के पर्याय अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन का हर पल स्वाधीनता के लिए समर्पित रहा। उनकी बलिदान-गाथा का स्मरण कर आज भी रोम-रोम राष्ट्रप्रेम की भावना से भर उठता है।

भावना पांडे ने चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, चंद्रशेखर आज़ाद ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का संकल्प लिया और अंत तक “आज़ाद” ही रहे। उनका जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। आइये, आज उनके बलिदान दिवस पर हम संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *