जनसेवी भावना पांडे ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर किया नमन

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाज सेवी भावना पांडे ने भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें सादर नमन कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में जनसेवी भावना पांडे ने कहा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृह मंत्री, ‘भारत रत्न’ गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। पं. गोविन्द वल्लभ पंत महान देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और लोक-कल्याण के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

भावना पांडे ने कहा, भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में भागीदारी के साथ राजनैतिक जीवन की शुरूआत की थी। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया था।

उन्होंने कहा, हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *