देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई।
इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
More Stories
अधर्म पर धर्म की विजय के त्यौहार ‘होलिका दहन’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: वंशिका सोनकर
बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व ‘होलिका दहन’ की शुभकामनाएं: अजय सोनकर
रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: वंशिका सोनकर