देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- माँ भारती के अमर सपूत, मातृभूमि, मर्यादा और स्वधर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान योद्धा, महापराक्रमी छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। छत्रपति संभाजी महाराज शौर्य और पराक्रम की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे। उनकी राष्ट्रभक्ति व धर्मनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- अपने पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की भांति स्वराज, स्वाभिमान और स्वधर्म की रक्षा हेतु समस्त चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, अपराजेय व अप्रतिम वीर छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान को हम देशवासी कभी भुला नहीं पायेंगे।