सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर वंदन, पुलवामा के शहीदों को नमन : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती पर नमन किया।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटिशः नमन विनम्र एवं श्रद्धांजलि। साहस, शौर्य और समर्पण से ओत-प्रोत आपकी जीवन गाथा हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा कि पुलवामा का वो काला दिन जिसे सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप उठती हैं। आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को सीआरपीएफ जवानों के ट्रक के पास ले जाकर विस्फोट कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। 2019 में हुए इस भीषण आंतकी हमले का बदला भारत ने 12 दिन बाद ही ले लिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। पुलवामा हमले की बरसी पर देश के वीर अमर शहीदों को नमन।

इसके साथ ही पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- ‘‘जनप्रिय नेता और ओजस्वी वक्ता सुषमा स्वराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। विदेश मंत्री सहित कई संवैधानिक पदों पर रहते हुए उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। जनसेवा के उनके कार्य और संगठन के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में उनका जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक पटल पर सशक्त करने वाली, ओजस्वी वक्ता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व की धनी, भारत की पूर्व विदेश मंत्री ‘पद्म विभूषण’ सुषमा स्वराज जी ने व्यक्तिगत जीवन हो या फिर राजनीति का कुरुक्षेत्र, आजीवन समाजसेवा व राष्ट्र उत्थान के प्रभावी कार्य किए। वे हर हिंदुस्तानी के हृदय में वे सदैव जीवित रहेंगी। परम् श्रद्धेय सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर वंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *