जीआरडी एकेडमी के होनहार विद्यार्थियों ने किया अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन

देहरादून। जीआरडी अकादमी, प्रेमनगर में अंतर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्री-स्कूल के नन्हे बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

विजेताओं की सूची-

– लक्ष्य प्री-स्कूल: काव्य (प्रथम), अवनि (द्वितीय), रयान (तृतीय)
– होली ग्रेस स्कूल: इशिता (प्रथम), भव्या (द्वितीय), शीनू (तृतीय)
– द वंडर किड्स स्कूल: चिन्मय वर्मा (प्रथम), शिवि (द्वितीय), कांशी (तृतीय)
– माय लिटिल वर्ल्ड स्कूल: आदिला खत्री (प्रथम), दीक्षाता थापा (द्वितीय), लव्यांश सिंह (तृतीय)

जीआरडी अकादमी के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “हम इन नन्हे कलाकारों की प्रतिभा को देखकर बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि ये बच्चे आगे चलकर अपने क्षेत्र में और भी नाम कमाएंगे।”

इस अवसर पर सिमरन, रश्मी, नीलम, सारिका डंग, मानसी, अनीशा, शिवानी, दिव्या, आरती और मनीष आदि शिक्षकगण एवं विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *