देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने ‘शहीद दिवस’ पर देश के अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा, माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा, इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की प्रेरणा देती रहेगी।