देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जन औषधि दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, आप सभी देशवासियों को जन औषधि दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, जन औषधि केंद्रों का अधिक से अधिक उपयोग कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आज आमजन को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं अत्यंत सुलभता से उपलब्ध हो रही हैं।
उन्होंने कहा, स्वस्थ एवं सशक्त भारत की आधार ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ आज गरीबों के लिए ‘संकट की साथी’ बनकर उभरी है। इस युगांतरकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार।