कर्पूरी ठाकुर का सादगी भरा जीवन और संघर्ष हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित और निर्बल के न्याय के लिए सदैव लड़ने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- सामाजिक समरसता के अमर प्रतीक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सादगी भरा जीवन और उनका संघर्ष, विचार हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *