समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- सभी देशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। रंगों का यह पर्व प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह हम सभी को जीवन में खुशियां, सकारात्मकता एवं एकता के रंग भरने की प्रेरणा देता है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *