देहरादून। भारतीय महिला टीम ने विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया है। भारत की इस महान जीत पर उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा- महिला क्रिकेट विश्व कप- 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना से नया इतिहास रच दिया है। इस विजय ने पूरे विश्व में नारी शक्ति के साथ भारत का मान बढ़ाया है। विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर देश को गर्व है।
जनसेवी भावना पांडे ने कहा- विश्व विजेता भारत की बेटियों ने ये साबित कर दिखाया है कि मैदान-ए-जंग में हम ही सिकंदर हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीतना बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है, पूरे देश के लिए यह बेहद खुशी एवं गर्व का पल है।