होली के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाज सेवी भावना पांडे ने रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोक संस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। होली के पावन अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *