देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने पावन पर्व ‘होलिका दहन’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- अधर्म पर धर्म की विजय के पावन त्यौहार ‘होलिका दहन’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस शुभ अवसर पर हम घृणा, अहंकार एवं बुराइयों का दहन कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को आत्मसात करें और उत्साह व उमंग के साथ इस पर्व को मनाएं।

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- असत्य, अत्याचार, अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक होलिका दहन के इस पावन पर्व पर हम सामाजिक बुराइयों का दहन कर जीवन में सौहार्द और समरसता के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लें।