समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने सूर्यदेव की उपासना में मनाए जाने वाले उमंग और समृद्ध के पावन पर्व ‘मकर संक्रान्ति’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- “समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में हर्ष, उल्लास, उत्तम स्वास्थ्य व सुख समृद्धि लेकर आए, ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं।” सूर्यदेव की उपासना में मनाए जाने वाले उमंग और समृद्ध के पावन पर्व ‘मकर संक्रान्ति’ के साथ ही पोंगल, बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने मकर संक्रान्ति पर्व का वर्णन करते हुए कहा कि मकर संक्रांति भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति (संक्रान्ति) पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को उत्तराखण्ड व गुजरात में उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है, इसीलिए इसे उतरायण भी कहते है। पृथ्वी का झुकाव हर 6 माह तक निरंतर उतर की ओर एवं 6 माह दक्षिण की ओर बदलता रहता है। यह प्राकृतिक प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस पर्व को उत्तरायण के साथ-साथ अनेक नामों से मनाया जाता है। जहां कुमाऊं में इसे उत्तरायण के साथ-साथ घुघुतिया, गढ़वाल मंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरह खिचड़ी संक्रांति के नाम से इस पर्व को मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ राज्य में भी इस दिन विभिन्न स्थानों पर मेलों का आयोजन होता है। जिनमें से कुमाऊं के बागेश्वर जिले में सरयू-गोमती नदियों के संगम पर लगने वाला उत्तरायणी मेला प्रसिद्ध है वही इस दिन पौड़ी गढ़वाल में भी सुप्रसिद्ध गिंदी कोथिग का आयोजन किया जाता है। अल्मोड़ा में प्रवाहित होने वाली सरयू नदी के पूर्वी भाग के निवासी इस पर्व को पौष मासांत पर मनाते हैं, इसलिए वे इसे पुषूडियां त्यौहार कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *