देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने जानकी जयंती के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- श्रीराम प्राणप्रिया, मिथिला पुत्री, जनक नंदनी माता सीता जी के पावन जानकी जयंती के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माता जानकी की करुणा, त्याग, शील और धर्मनिष्ठा से आप सभी के जीवन में सद्भाव, संस्कार, धैर्य और सुख-समृद्धि का वास हो। उनकी कृपा से परिवार, समाज और राष्ट्र में सदैव मर्यादा, प्रेम और धर्म की विजय हो। जय सियाराम!