देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर के नाम एक बार फिर से एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान’ के खिताब से नवाजा गया है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर को नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया है। डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान उनके द्वारा समाज में किये जा रहे जनहित से जुड़े कार्यों के लिए दिया गया है।
गौरतलब है कि जनसेवी डाॅ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी का भी गठन किया हुआ है, जिसके जरिए वे निर्धन व असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने व जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।