विराट हिन्दू सम्मेलन के दौरान भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने सनातन की मजबूती पर दिया जोर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने सभी लोगों से एकजुट होने का आह्नान किया।

रविवार को वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के नव विहार में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में भारी संख्या में क्षेत्र वासियों एवं हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवा भाजपा नेत्री एवं इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने संबोधन में सभी लोगों से जाति-पाति का भेद मिटाकर एकजुट होने का आह्नान किया।

वंशिका सोनकर ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही संस्कार का बीजारोपण करें। बच्चे संस्कारवान होंगे तभी राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही संस्कार की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। इससे वे गलत दिशा में भटकने से बचेंगे व उनमें राष्ट्रभक्ति की चेतना जागृत होगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की लहर उत्पन्न होगी। राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या संस्थाओं का कार्य नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन से प्रारंभ होता है।

इस दौरान भाजपा नेत्री मधु भट्ट एवं भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष व इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र के पूर्व पार्षद अजय सोनकर, परविंदर पुरी जी महाराज एवं राष्ट्रीय कवि श्रीकांत आदि समेत हिंदू संगठनों से जुड़े क़ई लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी एक स्वर में एकजुट होने के लिए हुंकार भरी।

कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा नेत्री मधु भट्ट ने सभी सनातनियों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को लव जिहाद जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूक रहना होगा और हिंदुत्व को जातिवाद व अन्य भेदभावों में बंटने से बचाना होगा। आज सभी सनातनियों का एकजुट रहना समय की आवश्यकता है।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- आज के समय में सनातन परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं आपसी सहयोग की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये और सनातन संस्कृति व हिंदुत्व की मजबूती पर जोर दिया। इससे पहले पूर्व पार्षद अजय सोनकर एवं वंशिका सोनकर ने भाजपा नेत्री मधु भट्ट समेत अन्य अतिथिगणों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। वहीं पार्षद वंशिका सोनकर ने कार्यक्रम में उपस्थित क़ई महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

‘विराट हिंदू सम्मेलन’ कार्यक्रम के आयोजन के दौरान रंगारंग गीत, नृत्य एवं वादन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *