उत्तराखंड में महिलाओं के विरुद्ध तेजी से बढ़ रहे हैं अपराध : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश की बहन-बेटियां आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ये कहना है उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे का।

जनसेवी भावना पांडे ने उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी बीजेपी के राज में प्रदेश में तेजी से क्राइम ग्राम में इज़ाफ़ा हो रहा है। यहां अपराधियों के हौसलें बुलन्द हैं और माफियाओं का बोलबाला है।

भावना पांडे ने कहा कि जहां फरवरी माह में राजधानी देहरादून हत्याओं से दहल गई थी, तो वहीं बीते बुधवार को देहरादून के मांडुवाला के जंगल में एक महिला का शव बोरे में बंद मिला। हत्यारों द्वारा महिला का कत्ल कर यहां जंगल मे फेंका गया था। वहीं बीते रोज देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई। ऐसी तमाम खबरें प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

भावना पांडे ने कहा, भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महिला सुरक्षा के मामले में धामी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। सरकार बस अपनी खोखली उपलब्धियां गिनवाने में व्यस्त है, जबकि प्रदेश की जनता बढ़ते अपराधों से त्रस्त है। सरकार की उपेक्षा से तंग आ चुकी जनता अब इस सरकार को बदलने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *