देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून के राजपुर विधानसभा के करनपुर मंडल व अम्बेडकर मंडल द्वारा शुक्रवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष, महापौर एवं पार्षदों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर की पुत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने कार्यक्रम के आयोजक भाजपा करनपुर मंडल व अम्बेडकर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद कहा।
कार्यक्रम के दौरान राजपुर विधानसभा के भाजपा करनपुर मंडल व अम्बेडकर मंडल द्वारा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को पुनः बीजेपी महानगर अध्यक्ष बनाये जाने, देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल एवं सभी पार्षदों का पदभार संभालने पर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर राजपुर रोड विधायक खजानदास, ज्योति प्रसाद गैरोला, देहरादून नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, राहुल लारा एवं बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
More Stories
क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है विश्व तपेदिक दिवस: वंशिका सोनकर
केदारघाटी में अभी भी जमी है तीन फीट से अधिक बर्फ, पूरा मंदिर परिसर ढका
डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत