पार्षद वंशिका सोनकर ने किया महादेव का जलाभिषेक, भण्डारे में हुईं शामिल

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इंदिरा कॉलोनी वार्ड में आयोजित भंडारे में प्रतिभाग किया और महादेव से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सोमवार 16 फरवरी को वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर में शिव मंदिर सेवा समिति के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने परिवारजनों संग मंदिर में पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया और सभी की खुशहाली की कामना की।

तत्पश्चात पार्षद वंशिका सोनकर ने सपरिवार भण्डारे में पहुंचकर सेवा की और क्षेत्र वासियों को प्रसाद वितरित कर स्वयं भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने सभी को महाशिवरात्रि के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, भगवान भोले नाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।

इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर के अलावा उनके पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई, माता आशा सोनकर, सेमपाल गहलोत, मुकेश कुमार, हरिशंकर मिश्रा, सिकन्दर सोनकर, तिलक सोनकर एवं मुकुल सोनकर समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *