देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने रविवार को टीवी पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे।
पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी (वार्ड संख्या 18, बूथ 112) में सेमपाल गहलोत के निवास पर क्षेत्रवासियों के साथ अपनों के बीच ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी विशेषतौर पर कार्यक्रम को सुनने इंदिरा कॉलोनी वासियों के बीच पहुंचे थे।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के इंदिरा कॉलोनी पहुंचने पर पार्षद वंशिका सोनकर एवं उनके पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सौरभ बहुगुणा का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और अन्य राजनीतिक विषयों पर भी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा चर्चा की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान क्षेत्र वासियों का उत्साह व ध्यानपूर्वक मोदी जी की बातों को सुनना बेहद अच्छा लगा। जनता का यही उत्साह और प्रेम हमें कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।

इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर एवं पूर्व पार्षद अजय सोनकर के अलावा मंडल उपाध्यक्ष मनोज पटेल, सेमपाल गहलोत, विशाल शर्मा, गौरव सोनकर, हर्षिता, तीलो, हरिशंकर मिश्रा, रचित, अमित टाक, हर्ष गहलोत, अनिता, मुकेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।