इंदिरा कॉलोनी वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जनसेवा के कार्य करके लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के लिए वे निरन्तर जनहित से जुड़े कार्य कर रही हैं।

कम उम्र में ही सियासी जमीन पर कदम रखने वाली युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर को राजनीति और समाजसेवा करने की प्रेरणा अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर से मिली। पिता के आशीर्वाद से ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुईं। क्षेत्र की जिस जनता ने वंशिका सोनकर को अपना आशीर्वाद देकर पार्षद बनाया, आज वंशिका सोनकर ने उसी जनता की सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया है।

पार्षद वंशिका सोनकर जनता की तकलीफों को दूर करने की सभी मुमकिन कोशिशें कर रही हैं। पीड़ित जनता के दुःख-दर्द के बारे में जानकर वे एक आवाज़ पर चली आती हैं और जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करती नज़र आती हैं। बीते लगभग एक वर्ष के भीतर पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाये हैं, जिससे क्षेत्र की जनता ने काफी राहत महसूस की है।

वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है कि वंशिका सोनकर अपने वार्ड इंदिरा कॉलोनी में तेजी से विकास कार्य करवा रही हैं। युवा पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी लगन व तत्परता को देख वार्ड की जनता बेहद प्रसन्न है। क्षेत्रवासी वंशिका सोनकर की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं और उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *