जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए एक आवाज़ पर चली आती हैं पार्षद वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में पूर्ण रूप से जुटी हुई हैं। वे हमेशा ही जनसेवा के कार्य करती हुई नजर आती हैं।

वार्ड की जनता को सुविधा मुहैया करवाते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवाया एवं बजरी व तारकोल से मजबूत सड़क का निर्माण करवाया। वहीं वे क्षेत्र वासियों के बीच जाकर लोगों के सुख-दुःख की सुध लेती हैं और जनसमस्याओं को सुनकर उनके निवारण के प्रयास करती हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड संख्या 18 के बड़े क्षेत्र में बसे आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास करती हुई दिखाई देती हैं। इंदिरा कॉलोनी व बिंदाल बस्ती समेत समस्त क्षेत्र में वे जनहित व विकास के कार्य करवा रही हैं। अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते वे क्षेत्र वासियों की प्रिय बनी हुई हैं। जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए वे एक आवाज़ पर चली आती हैं। वंशिका सोनकर ने वार्ड की जनता से जो वादे किये थे वे उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करती हुई दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *