कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों पर उठाए सवाल

देहरादून। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने प्रदेश सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने देहरादून में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड को कर्ज की तरफ धकेला जा रहा है।

यदि सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों में सच्चाई होती तो मुख्यमंत्री खुद इस रिपोर्ट पर सरकार का पक्ष रखते। रिपोर्ट के आंकड़े सही हैं तो फिर प्रदेश से पलायन क्यों हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *