भाजपा ने इस प्रदेश की दुर्दशा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने प्रदेश के मौजूदा हालातों के लिए सत्ताधारी भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने इस प्रदेश की दुर्दशा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।

भावना पांडे ने कहा, उत्तराखंड की जनता आज बुरी तरह से परेशान है। भाजपा से पीड़ित जनता अब इस सरकार को बदलने का मन बना चुकी है। प्रदेश में आज भ्रष्टाचार, अपराध, और माफ़ियाराज चरम पर है। वहीं राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

भावना पांडे ने कहा, प्रदेश के बेरोजगार युवा, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ठेकेदार और किसान सभी आज सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को विवश हैं। वहीं बीजेपी सरकार अपनी झूठी उपलब्धियों को गिनवाने में व्यस्त है।

भावना पांडे से भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर आप किसे बेवकूफ बना रहे हो? प्रदेश की जागरूक जनता सब कुछ स्पष्ट देख रही है और यही जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में आपके कर्मों का हिसाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *