देहरादून में तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बढ़ते अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि की।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार दो युवक स्कूटी से आए और युवक को गोली मार दी। युवक की पहचान अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है। अर्जुन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आया था। घटना के वक्त वह कार में था। तभी तेजी से आए बाइक सवारों ने उसके सीने में गोली मार दी। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *