रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना, राष्ट्र-स्वाभिमान की अमर प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मातृभूमि की रक्षा हेतु वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का अद्वितीय साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका जीवन नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *