जीआरडी एकेडमी में बच्चों पर काफी मेहनत की जाती है : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। जनपद देहरादून के प्रेमनगर स्थित जीआरडी एकेडमी में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। स्कूल ने बीते कुछ ही समय में तेजी से सफलता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर का कहना है कि विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाता है और बच्चों पर काफी मेहनत की जाती है, जिससे वे जीवन मे सफल व बेहतर इंसान बन सकें।

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने बताया कि उनके विद्यालय में बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाती है, साथ ही बच्चों के मानसिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज़ भी करवाई जाती हैं। यही नहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में समय-समय पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम भी आयोजित करवाये जाते हैं।

प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा बीते काफी कम समय में जीआरडी एकेडमी ने प्रेमनगर में शिक्षा के क्षेत्र में अलग व खास पहचान बनाई है। इस कार्य को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, स्कूल के शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का एडमिशन जीआरडी एकेडमी में करवाएं, यहां बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाता है और शिक्षकों द्वारा बच्चों पर कड़ी मेहनत करके उन्हें शिक्षित व बेहतर इंसान बनाने का प्रयास किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *