देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमें से एक बड़ी दुखद खबर सामने आयी हैं। उत्तराखंड पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली में इलाज करा रहे थे। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
केवल खुराना पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। वे एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।
केवल खुराना ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे उत्तराखंड पुलिस में यातायात निदेशक और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस सुधार और होमगार्ड्स के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अपने प्रशासनिक कार्यों के अलावा, केवल खुराना की साहित्य और संगीत में भी गहरी रुचि थी। वे एक अच्छे ग़ज़ल गायक भी थे और कई मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके थे। उनकी इस कला की सराहना उनके सहयोगियों और समाज के अन्य लोगों द्वारा की जाती थी। उत्तराखंड पुलिस विभाग की ओर से उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
More Stories
उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, होगी बारिश और बर्फबारी
आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने व्यक्त किया शोक
राहुल लारा को पुनः भाजपा करनपुर मंडल अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई : अजय सोनकर