देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर की पुत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवा रही हैं। वहीं युवा पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी लगन व तत्परता को देख वार्ड की जनता बेहद प्रसन्न है। क्षेत्रवासी वंशिका सोनकर की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।
इंदिरा कॉलोनी वार्ड की युवा पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र वासियों की समस्याओं का संज्ञान लेकर तत्काल उन समस्याओं के निवारण के प्रयास कर रही हैं। वे क्षेत्र वासियों की सेवा करने और इंदिरा कॉलोनी वार्ड का विकास करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य कर रही हैं। वंशिका सोनकर का कहना है कि वे जनता की सेवा करने के लिए ही पार्षद बनीं हैं।
पार्षद पद संभालने के बाद महज कुछ ही दिनों में पार्षद वंशिका सोनकर ने कईं ऐसे कार्य करवाये जिनकी जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी। वहीं वे इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र के विकास को लेकर कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी कार्य कर रही हैं। पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि वे अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर के अनुभवों से सीख लेकर उनके मार्गदर्शन में कार्य कर रही हैं। वहीं राजपुर रोड क्षेत्र के विधायक खजान दास का भी उन्हें पूर्ण सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
More Stories
उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, होगी बारिश और बर्फबारी
वरिष्ठ IPS अधिकारी केवल खुराना का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर
आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने व्यक्त किया शोक