February 24, 2025

पर्वत वाणी

न्यूज़ पोर्टल

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- वार्ड के विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रही हैं वंशिका सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ऊर्फ घोंचू भाई ने अपनी पुत्री एवं इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा क्षेत्र में करवाये जा रहे जनहित व विकास कार्यों को लेकर प्रसन्नता जताई है।

इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने वार्ड संख्या 18 की पार्षद वंशिका सोनकर को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि वंशिका सोनकर वार्ड के विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी पुत्री वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की बेहतर सेवा करेंगी।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि उनकी पुत्री वंशिका सोनकर क्षेत्र वासियों की सेवा में सदैव तत्पर हैं और जन समस्याओं के निवारण के सभी प्रयास कर रही हैं। उन्होंने वार्ड की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वे उनके इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय एवं पार्षद वंशिका सोनकर के लसियाल चौक स्थित कार्यालय पर आकर संपर्क कर सकता है और अपनी परेशानी से अवगत करा सकता है। जनता की तकलीफों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

news